logo

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: देवेंद्र महतो ने राज्यपाल को सौंपे सीडी और दस्तावेज कहा, मास्टर माइंड को पकड़ें

D_MAHTO_(2).jpeg

रांची 

JSSC- CGL पेपर लीक मामले को लेकर आज झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (Jharkhand State Students Union) प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने संगठन के 5 सदस्यों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की उनको कुछ सीडी और दस्तावेज सौंपे। कहा कि पेपर लीक मामले में असल मास्टर माइंड को पकड़े और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जांच करायें। बताया कि राज्यपाल की ओऱ से यूनियन को सकारात्मक उत्तर मिला है। मिडिया को जानकारी देते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि JSSC- CGL पेपर लीक मामले में बिंदुवार विस्तारपूर्वक जानकारी राज्यपाल को दी। कहा कि परीक्ष में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों हुए केस को वापस लिया जाये। आदिवासी मूलवासी छात्रों के साथ न्याय किया जाये। कहा, निर्दोष छात्रों पर नहीं, बल्कि पेपर लीक करने वाले भ्रष्टाचारी पर कारवाई होनी चाहिए।

देवेंद्र नाथ महतो को खतरा 

.संगठन ने राज्यपाल को बताया कि JSSC- CGL पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले देवेंद्र नाथ महतो को जान का खतरा है। महतो को सरकारी सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये। साध ही पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच हो। जेएसएससी में हो रहे भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाये। ताकि जेपीएससी में भी भ्रष्टाचार खत्म हो सके। संगठन ने आगे कहा कि  जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा को निलंबित किया जाये। आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनको अध्यक्ष पद पर बैठना उचित नहीं है।

राज्यपाल के समक्ष ये मांगें रखीं 

यूनियन ने राज्यपाल से कहा कि JSSC- CGL परीक्षा लेने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाये। इस एजेंसी द्वारा संचालित सभी परीक्षा मुख्य रूप से पीजीटी, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन, नगरपालिका इत्यादि जो भी ली गयी है, उसे भी एसआईटी/सीबीआई टीम से जांच करायी जाये।  तत्काल नई एजेंसी का टेंडर कर परीक्षा का आयोजन हो। आदिवासी मूलवासी छात्रों को रोजगार दिया जाये। महतो के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में योगेश चन्द्र भारती, चंदन कुमार रजक, प्रेम नायक औऱ लक्की रामू राज के नाम शामिल हैं।